मंगल (यूनिकोड) में टाइप फाइल को कृति देव 010 में कैसे बदलें
अंतिम बार देखा गया: 2026-09-26
नया कम्प्यूटर आया, उसमें किसी ने मंगल में टाइप कर दिया। अब वही आदेश उस बाबू के पास जाना है जिसके यहाँ सब कुछ कृति देव में चलता है, या उस प्रेस में जो सिर्फ कृति देव की फाइल लेती है। दोबारा टाइप करने की जरूरत नहीं है।
पहले पक्का कर लीजिए कि फाइल यूनिकोड में ही है
वर्ड में कोई भी हिन्दी शब्द चुनिए और ऊपर फॉन्ट का डिब्बा देखिए। Mangal, Nirmala UI, Kokila, Aparajita या कोई Noto फॉन्ट लिखा है तो फाइल यूनिकोड में है। Kruti Dev या DevLys लिखा है तो फाइल पहले से कृति देव में है, उसे बदलना ही नहीं है।
एक और पहचान है। फॉन्ट बदलकर Arial कर दीजिए। हिन्दी वैसी ही बनी रहे तो यूनिकोड है। अंग्रेजी के उल्टे-सीधे अक्षर आ जाएँ तो कृति देव।
बदलने का तरीका
- फाइल
.docxमें होनी चाहिए। पुरानी.docहै तो वर्ड में खोलकर File → Save As से .docx में सेव कर लीजिए। - कनवर्टर पर ऊपर Unicode → Kruti Dev चुनिए।
- फाइल डालिए। एक साथ दस तक डाल सकते हैं।
- बदली हुई फाइल डाउनलोड कर लीजिए। कई फाइलें थीं तो सब एक जिप में आएँगी।
वर्ड या एक्सेल फाइल डालिए। टेबल, फोटो, हेडर-फुटर और रंग जहाँ थे वहीं रहेंगे।
यूनिकोड → कृति देव बदलेंफाइल में क्या बदलता है और क्या नहीं
सिर्फ हिन्दी के अक्षर बदलते हैं। टेबल के खाने, उनकी चौड़ाई, बॉर्डर, लेटरहेड वाली फोटो, बोल्ड, इटैलिक, रंग, पेज का साइज, सब वैसा ही रहता है। बीच में आए अंग्रेजी शब्द और अंक भी नहीं छेड़े जाते, वे अपने पुराने फॉन्ट में रहते हैं।
गलती से उल्टी दिशा चुन ली, यानी कृति देव वाली फाइल पर Unicode → Kruti Dev दबा दिया, तो टूल फाइल बिगाड़कर नहीं देता। साफ चेतावनी आती है कि फाइल पहले से कृति देव में है।
बदलने के बाद अक्षर छोटे क्यों दिखते हैं
एक ही साइज पर कृति देव के अक्षर मंगल से छोटे बनते हैं। 14 का मंगल और 14 का कृति देव साथ रखिए, फर्क दिख जाएगा। इसलिए टूल हिन्दी वाले हिस्से का साइज अपने आप थोड़ा बढ़ा देता है। कितना बढ़े, यह कनवर्टर में दिए Kruti Dev font size + वाले डिब्बे से आप खुद तय कर सकते हैं। अंग्रेजी और अंकों का साइज नहीं बदलता, ताकि "दिनांक 15.08.2024" जैसी लाइन में दोनों हिस्से बराबर लगें।
सही दिखने के लिए फॉन्ट चाहिए
बदली हुई फाइल उसी कम्प्यूटर पर सही दिखेगी जिसमें कृति देव 010 फॉन्ट पड़ा है। आपके कम्प्यूटर में फॉन्ट नहीं है तो फाइल अंग्रेजी के अक्षरों जैसी दिखेगी। घबराइए मत, फाइल सही बनी है। जिसे भेज रहे हैं, उसके यहाँ फॉन्ट होगा तो वहाँ ठीक दिखेगी। अपने यहाँ देखनी हो तो कृति देव फॉन्ट इंस्टॉल करने की गाइड देख लीजिए।
सिर्फ दो-चार लाइनें बदलनी हों तो
पूरी फाइल बनाने की जरूरत नहीं। टेक्स्ट कनवर्टर में मंगल वाला टेक्स्ट पेस्ट कीजिए, कृति देव वाला टेक्स्ट कॉपी कीजिए और अपनी फाइल में चिपका दीजिए। चिपकाने के बाद उस हिस्से का फॉन्ट Kruti Dev 010 कर देना मत भूलिए, वरना वह अंग्रेजी जैसा ही दिखेगा।
फाइल नहीं, बस थोड़ा-सा टेक्स्ट है तो यहाँ पेस्ट कीजिए।
टेक्स्ट पेस्ट करके बदलें